राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (National Disaster Management Authority / NDMA) का गठन संसद के अधिनीयम के अन्तगर्त भारत और अन्य क्षेत्र में क्षमता विकास के लिये एक प्रमुख संस्थान के रूप में अपनी भूमिका निभाने के उद्देश्य के साथ किया गया है। इस दिशा में प्रथम प्रयास सन 1995 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के गठन के साथ आरम्भ हुआ जो आगे चल कर अपने नये नाम राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के रूप में प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए विकसित हुआ। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, अनुसंधान, अभिलेखन एवं नीतिगत पैरवी के लिए नोडल एजेंसी के रूप मे जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
NIDM लगभग सभी राज्यों में स्थापित आपदा प्रबन्धन केन्द्रों को सहयोग प्रदान करता है | ऐसे अधिकांश केंद्र, राज्यों के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में स्थित हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के कई कार्यक्रमो का खर्च NIDM द्वारा वहन किया जाता है। वर्तमान में 29 ऐसे केंद्र स्थापित किये जा चुके हैं और कुछ स्थापित किये जाने की प्रक्रिया में हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम, NIDM द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण सम्मेलन के दौरान आपसी परामर्श के माध्यम से तैयार किया जाता है। वार्षिक प्रशिक्षण सम्मेलन में राज्यों के राहत आयुक्त, प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के महानिदेशक एवं भारत सरकार के सम्बंधित नोडल मंत्रालयों एवं विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया जाता है।
NIDM से E Certificate कैसे डाउनलोड करे
1. सबसे पहले आपको NIDM के Official Website पे जाना होगा https://training.nidm.gov.in/
2. अब आपको NIDM के वेबसाइट पर log In करना होगा
नोट : यदि आपने पहले Registration नहीं किया तो आपको पहले Registration करके कोई भी एक Training पूरा करना होगा तभी आप E Certificate डाउनलोड कर पाएंगे ।
3. log In करने के बाद आपको Enrolled Courses पर Click करना होगा।
4. इसके बाद आपको वो Training सेलेक्ट करना होगा जिसका आप E Certificate डाउनलोड करना चाहते है , वहाँ आपको एक Feedback का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे।
नोट : Feedback का ऑप्शन ट्रेनिंग पूरा होने के 24 hours बाद ही show होता है।
5. अब आपको Feedback Form भरना होगा और इसे भरने के बाद Submit कर दे।
6. Feedback Form भरने के बाद अब आपको Feedback की जगह Certificate का ऑप्शन दिखेगा उस पर Click करे।
7. आपका NIDM का E Certificate डाउनलोड हो जायेगा।
ये भी पढ़े: Best Mobile Phones under 10000 in India
Please do not enter any spam link in the comment box.